कटिहार, मई 24 -- मनसाही, एक संवाददाता हफलागंज शिव मंदिर चौक के शिव मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य को आगे जारी रखते हुए मंदिर परिसर के सड़क किनारे की जमीन पर पक्की कटरा निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर समिति सदस्यों की आवश्यक बैठक हुई और सर्वसम्मति से एक कमेटी की देखरेख में कटरा निर्माण को लेकर कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया। समिति के सचिव नरेश यादव ने बताया कि मंदिर परिसर के अतिक्रमण को खाली करने को लेकर भी प्रशासनिक सहयोग के लिए लिखित जानकारी दी जाएगी। कटरा निर्माण के लिए इंजीनियर से नक्शा एवं एस्टीमेट बनाकर कार्य करने का निर्णय लिया गया। कटरा निर्माण को लेकर दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस बैठक में सचिन नरेश यादव, अजय कुमार गुप्ता, सुरेश यादव, देवनंदन भगत, कुन्नू झा, अशोक भगत, पिंटू साह, दीपक पोद्दार,ज...