चंदौली, दिसम्बर 30 -- चहनियां। कैथी स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में लगा सोलर लाइट बीते चार साल से खराब है। मंदिर में भोर या देर शाम पूजा पाठ करने में दिक्कत आ रही है। आसपास झाड़-झंखाड़ होने से जंगली जीव जंतुओं का खतरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सोलर लाइट मन्दिर के पास उजाला के लिए लगाया गया था, लेकिन खराब होने पर मरम्मत नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से मांग किया है कि सोलर लाइट मरम्मत कराया जाय। वही गांव के खटव तिवारी, विपिन सिंह, अजीत सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रवि शंकर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, डॉ. उमाशंकर सिंह, चंदन सिंह आदि ने नाराजगी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...