मंदिर न जाने वाले जल्द घंटा बजाते दिखेंगे : दिनेश
कानपुर, जून 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिला संगठन के बैनर तले श्यामनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को भारत के लोकतंत्र इतिहास के सबसे काले अध्याय आपातकाल विषय पर गोष्ठी हुए। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस, आप और सपा पर हमला बोला। कहा कि नानी के नाम की दुहाई देकर मंदिर न जाने वाले अब अयोध्या दर्शन को जा रहे हैं। जल्द ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव मंदिर जाकर आरती करते और घंटा बजाते दिखेंगे। राम मंदिर चढ़ावे के मामले में एफआईआर हो गई है। इस षड्यंत्र में जो भी दोषी होगा, बचेगा नहीं। इस मौके पर 31 लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र औऱ प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।। यह भी पढ़ें- आपातकाल की काली रात आज भी नहीं भूले लोकतंत्र सेनानी आपातकाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.