वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। सुगम दर्शन का टिकट लेते समय गलती से हुआ अधिक भुगतान विश्वनाथ मंदिर न्यास ने संबंधित व्यक्ति को लौटा दिया। ब्रह्मदत्त शर्मा को सुगम दर्शन के लिए 12 सौ रुपये ऑनलाइन देने थे लेकिन गलती से उन्होंने 10 हजार 659 रुपये पेमेंट कर दिए। पंडा समाज के प्रतिनिधि संजय पांडेय यात्री का सहयोग किया। उन्हें मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मिलवाया। जांच पड़ताल में खाते का सत्यापन होने के बाद अतिरिक्त धनराशि ब्रह्मदत्त शर्मा को लौटाई गई। तीर्थ यात्री के सहयोग के लिए संजय पांडेय को मंदिर न्यास की ओर से सम्मानित भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.