मधेपुरा, अप्रैल 11 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के बकाएदारों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। मंदिर न्यास समिति की बैठक शुक्रवार को डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक का संचालन सचिव सह डीडीसी अनिल बसाक ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर न्यास के बड़े बकायेदारों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की जद्द में पूर्व गुदड़ी ठेकेदार और पार्किंग ठेकेदार भी है। बताया गया कि पूर्व पार्किंग ठेकेदार का चेक बाउंस हो चुका है। जबकि गुदड़ी ठेकेदार पर करीब 21 लाख रुपए का बकाया है। सभी के विरुद्ध नीलाम पत्र दायर किया जाएगा। बैठक में वार्षिक बजट सर्वसममती से पारित किया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार खांडेलवाल ने बताया कि वर्ष 2026-2027 का संभावि...