धनबाद, मई 31 -- फुलवार गांव में निर्माणाधीन दुर्गा मंदिर का कार्य पुलिस द्वारा रोक दिए जाने के बाद आसपास के गांवों के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को फुलवार, गोपालपुर, श्यामडीह, कोड़ाडीह, रांगाडीह, सिसकारी, प्रधानखांता, गुंदलीबेड़ा और रघुनाथपुर के ग्रामीणों ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर निर्माण कार्य पूर्व में प्रशासन की जानकारी में शुरू हुआ था, तथा इसका विधिवत शिलान्यास भी किया गया था। लोगों ने पुलिस प्रशासन से निर्माण कार्य पुनः शुरू कराने की मांग की है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन ने शीघ्र स्पष्ट रूख नहीं अपनाया तो ग्रामीण थाना घेराव और विरोध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से भी हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...