कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार निज संवाददाता महाकाल सेना द्वारा रामनवमी की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। यह जानकारी देते हुए संस्था के शिवानंद ने बताया कि 26 मार्च को हथियादियारा उरांव टोला में मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया जायेगा। वहां पर सनातनियों का मात्र 25 घर है। सनातनियों की इच्छा है कि वहां पर मंदिर हो ताकि वे भगवान की पूजा कर सकें। वहां से शोभा यात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा को लेकर अगल-बगल के स्थान पर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को हसनगंज के रामपुर तथा दलन में बैठक की गई। इस अवसर पर दीपक उरांव, संजय खरवार, मनोहर कुमार,प्रसनजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...