सीतापुर, जून 29 -- बिसवां स्थित मंशाराम मंदिर परिसर में सोमवार को दर्शन करने आई दो महिलाओं के मंगलसूत्र और एक महिला की पायल टप्पेबाजों ने पार कर दी। तीन महिलाओं के साथ टप्पेबाजी की घटना सो हड़कंप मच गया। तहरीर पर बिसवां पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंदिर परिसर व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बिसवां के कैथी टोला निवासी साक्षी पांडेय परिवार के साथ सोमवार को मंशाराम मंदिर पूजा करने आई थी। मंदिर में भीड़ अधिक थी। इस बीच किसी ने उनका मंगलसूत्र पार कर दिया। वहीं, इमलिया सुल्तानपुर के चांदूपुर गांव रजनी भी परिवार के साथ मुंडन संस्कार कराने मंदिर आई थीं। उनका भी मंगलसूत्र टप्पेबाजों ने उड़ा लिया। साथ ही माढरमाऊ निवासी सीता की पायल भी गायब हो गई। पूजन करने के बाद जेवर गायब देख तीनों महिलाओं के होश उड़ गए। काफी प्रयास के बाद भी कुछ ...