कानपुर, जून 6 -- चकेरी। जाजमऊ में सोलंकी धर्मकांटे के पास एक ट्रक ने सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे स्कूटी सवार दम्पति को टक्कर मार दी। फिर भागने के चक्कर में चालक दोनो को रौंदते हुए निकल गया। राहगीरों ने आरोपित चालक को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर पकड़ा और चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपित चालक से पूछताछ कर रही है।

घटनास्थल का वर्णन अहिरवां के सीताराम नगर निवासी 62 वर्षीय लक्ष्मीकांत शर्मा नगर निगम में रिटायर सफाई सुपरवाइजर थे। उनके दो बेटे रिक्कू शर्मा और हर्ष शर्मा हैं। बेटे रिक्कू ने बताया कि पिता रोजाना की तरह शनिवार सुबह मां 56 वर्षीय कृष्णा देवी के साथ स्कूटी से सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। 150 फिट रोड पर सोलंकी धर्मकांटे के पास वह पहुंचे ही थे कि तभी एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। पिता लक्ष्मीकांत ...