मिर्जापुर, दिसम्बर 20 -- जिगना। थाना क्षेत्र के जिगना बीच कोट निवासी परमानंद दुबे की बाइक पर शुक्रवार की शाम चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वें गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बाइक खड़ी कर मंदिर में दर्शन करने गए थे। वापस लौटे तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...