रुडकी, दिसम्बर 28 -- मोहितपुर गांव स्थित शिव मंदिर में मूर्ति खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सोमवार को गांव में शोभायात्रा निकालकर पूजा-अर्चना के साथ नई मूर्ति की स्थापना किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। शनिवार सुबह मोहितपुर गांव के शिव मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्ति खंडित किए जाने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया और मामला तूल पकड़ता चला गया। पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर जुबेर निवासी मोहितपुर के खिलाफ मंदिर में घुसकर मूर्ति खंडित करने का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.