नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- क्या आपने कभी नोटिस किया है कि मंदिर में घुसते ही एक अलग सी खुशबू आती है? कपूर, देसी घी और सामग्री की मिली-जुली खुशबू महौल को और भी भक्तिमय बना देती है। क्या हो अगर यही सेम खुशबू रोज शाम आपके घर से भी आए? इसके लिए आपको हवन सामग्री या कोई खास धूप जलाने की जरूरत नहीं है। बस रसोई में रखे कुछ मसाले और देसी घी, कपूर जलाने से आपके घर में ठीक वैसी ही खुशबू आ सकती है। वैसे भी कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में शाम के समय आप अपने पूजा रूम में ये चीजें जलाकर मंदिर जैसा भक्तिमय और सुगंधित माहौल बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-घर में मंदिर जैसी खुशबू के लिए जलाएं ये चीजें मंदिर में आने वाली देसी घी, कपूर और सामग्री की खुशबू मन को अलग ही शांति और सुकून से भर देती है। ऐसे ही खुशबू आप अपने घर पर भी ले कर आ सकते हैं, बिना किसी हवन...