देवरिया, जनवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम के समीप सोमवार को गोरखपुर जनपद के तरकुलहां देवी दर्शन को जा रहे लोगों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार 17 लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या बुजु्र्ग के पटवारी टोला निवासी राम नगीना चौहान का बेटा दुबई से इन दिनों गांव आया हुआ है। इसलिए गांव व रिश्तेदारी के लोगों को लेकर वह गोरखपुर जनपद के तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन के लिए पिकअप से जा रहे थे। अभी यह देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सिरजम गांव के पास पहुंचे थे कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार साधना (14), अलंका (14), खुशी (10), रितेश (10), गुड...