उरई, मार्च 9 -- कुठौंद। जालौन के धर्मशाला से देवी-देवता के पूजन के लिए जा रहे नवविवाहित जोड़े के परिजनों के साथ गाड़ी चालक ने मारपीट की। जिसमें चार लोग घायल हुए। कुठौंद थाना क्षेत्र की हदरुख चौकी अंतर्गत शेखपुर बुजुर्ग के पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। जालौन के धर्मशाला निवासी राघवेंद्र के भतीजे विनय राठौर की शादी के बाद परिवार के लोग देवी पूजन के लिए जालौनी वाली माता मंदिर जा रहे थे। बुक की गई गाड़ी के चालक ने रास्ते में तय किराए से अधिक रुपये की मांग की। जब परिजनों ने अतिरिक्त पैसे देने से मना किया तो चालक ने गाड़ी रोक दी, इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में रोहित सिंह, आर्यन सिंह और रामजी पांडेय घायल हो गए। बीच-बचाव करने आई महिलाओं को भी मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.