सुल्तानपुर, मई 16 -- कुड़वार(सुलतानपुर), संवाददाता। देवरानी के साथ स्थानीय मंदिर दर्शन करने जा रही महिला को डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नूरपुर थाना धम्मौर गांव निवासी कृष्णा (60) अपनी देवरानी शोभा सिंह के साथ धरमैतेपुर स्थित महेशनाथ मंदिर दर्शन पूजन के लिए निकली थी। धम्मौर कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक के पास सुलतानपुर रायबरेली राजमार्ग पर पीछे से आ रहे डंपर ट्रक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि शोभा सिंह बाल बाल बच गई। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण हादसा, वरीक्षा में शामिल होने जा रहे 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत से परिवार में कोहराम...