बदायूं, दिसम्बर 4 -- उझानी। घर से खाटू श्याम मंदिर जाने की कह कर निकली युवती लापता हो गई। देर रात तक तलाश करने के बाद कहीं कोई सुराग नहीं लगने पर लापता युवती पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामला उझानी नगर के एक मोहल्ले का है। यहां के निवासी युवती एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने के कहकर घर से निकली थी जो शाम तक लौटकर घर नहीं आई। परिवार के लोग देर रात तक तलाश करते रहे। उसके बाद कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। युवती के पिता ने बताया कि उनके पुत्री एक मोबाइल नंबर से अक्सर बात करती थी। पुलिस को वह मोबाइल नंबर भी दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...