बलरामपुर, मार्च 17 -- हर्रैया सतघरवा। स्थानीय विकास क्षेत्र के भुजेहरा हनुमान मंदिर चौराहे पर स्ट्रीट व हाईमास्ट लाइट न होने से अंधेरा रहता है। जिससे रात के समय जंगली जानवर सहित अन्य जानवरों से भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे मे हर वक्त यहां किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण धनीराम यादव, चन्द्र शेखर, ननकू मौर्य, प्रधान प्रतिनिध गुलाबचंद, आनन्द कुमार, राज कुमार, तिलकराम, अरूण कुमार, कृष्ण दत्त आदि लोगों ने बताया कि स्ट्रीट व हाई मास्ट लाइट लगवाने के लिए सांसद को प्रार्थना पत्र देकर मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...