प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में चढ़ाए जाने वाले दान की गिनती अब ज्यादा बार होगी। अभी तक दान पात्र की गिनती सप्ताह में एक बार की जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर हफ्ते में दो से तीन बार किया जाएगा। डीएम की ओर से मंदिर रिसीवर नामित किए गए एडीएम सीएस विजय शर्मा ने यह जानकारी दी। एडीएम विजय शर्मा ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे को देखते हुए गिनती की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। इससे धन की सुरक्षा और पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही मंदिर प्रबंधन कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- राम मंदिर का CEO बनने के लिए सिर्फ डिग्री काफी नहीं, सर्च कमेटी ने बताया क्या है सबसे बड़ी शर्त बैठक में तय किया जाएगा कि गिनती के बाद जमा होने वाली राशि की बैंक में एफडी कर...