मंदिर गर्भगृह में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक की मांग
वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी। बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक की मांग की गई है। गुरुवार को ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के सहसंयोजक पतंजलि पांडेय ने मंदिर के मानित प्रबंधक प्रो. माधव जनार्दन रटाटे को इस आशय का पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि मंदिर की धार्मिक परंपराओं, मर्यादा और पवित्रता को देखते हुए यह निर्णय लिया जाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ गाइड विदेशी पर्यटकों को मंदिर के गर्भगृह तक ले जा रहे हैं। इसे मंदिर की धार्मिक व्यवस्था के प्रतिकूल बताते हुए ऐसी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.