आजमगढ़, मार्च 11 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरामदपुर गांव में मंजूषा नदी के तट पर पुल के पास मंदिर में पूजा करने गए वृद्ध की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन तलाशते हुए मंदिर पर पहुंचे तो वे चबूतरे पर गिरे पड़े थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अंबेडकर नगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ नायनपुर निवासी 65 वर्षीय बहादुर राम प्रत्येक मंगलवार को दर्शन-पूजन करने के लिए मंदिर जाते थे। मंगलवार सुबह साइकिल से घर निकले थे। शाम तक वे घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोग उन्हें तलाशते हुए मंदिर पहुंचे। वहां बहादुर राम चबूतरे पर लेटे मिले। उनके मुंह से झाग निकला था। उनके प्राण-पखेरू उड़ गए थे। घटना की जानकारी होते अन्य लोग भी आ गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहादुर...