प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 26 -- कुंडा, संवाददाता। शनिदेव मंदिर दर्शन करने गई युवती से युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज इलाके के एक युवक ने हथिगवां पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 25 मई को उसकी बेटी हथिगवां इलाके के शनि देव मंदिर पर दर्शन पूजन करने गई थी। तभी जाहितपुर लालगोपालगंज गांव निवासी मो. आशिफ उससे छेड़खानी करने लगा। जब बेटी ने विरोध किया तो उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मो. आशिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को पुलिस उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...