मंदिर के स्थापना दिवस पर निकली कलशयात्रा
रांची, जून 4 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर का स्थापना दिवस गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जो तमाड़ के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ा तालाब पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर विभिन्न गली-मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचीं। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र "जय माता दी" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। मंदिर के मुख्य पुजारी प्रमोद मिश्रा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है तथा समाज में पवित्रता और स्वच्छता की भावना का प्रसार होता है। यह भी पढ़ें- कलश शोभायात्रा के साथ प्रतापपुर में अखंड संकीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.