गंगापार, मार्च 10 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रतापगढ़ जनपद के थाना हथिगवां क्षेत्र के कूड़ा बिहरिया निवासी सुनील कुमार यादव 3 मार्च को लालगोपालगंज बाजार खरीदारी करने आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को हनुमान मंदिर के सामने चुंगी रोड पर खड़ा कर दिया और सामान लेने चले गए। बताया जाता है कि करीब 12:50 बजे के आसपास एक अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचा और कुछ ही क्षणों में बाइक लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो उसमें 12:50 से 12:52 बजे के बीच एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। हालांकि फुटेज में चोर का चेहरा स्पष्ट नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.