बाराबंकी, फरवरी 11 -- रामनगर। मंदिर के सामने निकली सड़क पर कराया गया डामरीकरण कार्य दूसरे ही दिन उखड़ जाने का मामला सामने आने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने लोनिवि को तत्काल गुणवत्ता के साथ दोबारा कार्य कराने के निर्देश दिए ताकि कांवरियों के पैर में रोड़े न गड़े। हाल ही में मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क पर डामरीकरण कराया गया था लेकिन कार्य पूरा होने के अगले ही दिन सड़क की परत उखड़ गई और रोड़े निकल आए। डीएम में निरीक्षण में जब यह दिखा तो मौजूद लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तीन के सहायक अभियंता से इसे तत्काल सही कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...