पीलीभीत, जून 3 -- अमरिया। तहसील क्षेत्र के गांव माधौपुर फरदिया में हाइवे किनारे स्थित शिव मंदिर के सामने अंडरग्राउंड बिजली की लाइन डालने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर लाइन डालने का विरोध जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के सामने बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन न डालकर मंदिर के पीछे पड़ी खाली जगह से होकर लाइन डाली जाए। सरदार नगर में बने बिजली केंद्र से कथरिया बहेड़ी के विद्युत केन्द्र को जोड़ने के लिए बिजली के खंभे लगाकर लाइन डालने का कार्य प्रगति पर चल रहा है। फरदिया शिव मंदिर के सामने अंडरग्राउंड लाइन डालने के लिए विभाग द्वारा हाइवे किनारे बने नाले के पास पाइप लाइन डालने के लिए जमीन की खुदाई का कार्य शुरू किया गया था, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। यह भी पढ़ें- बिजली लाइन से छेड़छाड़ पर जेई ने लिखाई रिपोर्ट बिजली ...