मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 251 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा
रांची, जून 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। हरातू पंचायत के आगरटोली में हनुमान मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव को लेकर मंगलवार से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। पहले दिन 251 महिलाओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली। महिलाओं ने गेतलसूद डैम से कलश में जल भरकर ग्राम भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा और भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार शामिल हुए। समिति अध्यक्ष नागेश्वर महतो ने बताया कि पहले दिन कलश यात्रा, दूसरे दिन 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन और तीसरे दिन प्रसाद वितरण व भंडारा के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। पूजा दिगंबर गोस्वामी और पं. ईश्वरचन्द्र गोस्वामी द्वारा कराई जा रही है। कार्यक्रम में रामसाय मुंडा, संजय नायक, मुखिया राजेंद्र बेदिया, तीर्थनाथ महतो, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.