सीवान, अप्रैल 27 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के सिसवन पंचायत भवन के पास नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान मंदिर में दूसरे वार्षिक उत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया. भंडारे से पूर्व मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं का पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित जितेंद्र कुमार व छोटन दुबे ने कराया। अष्टयाम के समापन के बाद रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण व बच्चो का भोज करने के बाद ग्रामीण व आने जाने वाले लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...