जौनपुर, फरवरी 13 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सारंगडीह गांव स्थित लौहारदेव बाबा धाम में गुरुवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर धाम ट्रस्ट की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शुभारंभ रेखा पांडेय ने झंडा दिखाकर किया। इससे पूर्व योगेश महाराज ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर बाबा का भव्य श्रृंगार कराया। शोभायात्रा धाम परिसर से प्रारंभ होकर अहिरौली, चकमहनी, जुड़पुर, सुमेश्वरपुर, बासापुर, नोनौटी, नोकरा, पांडेयपुर, मेवडिया, बहरी, बशीरपुर और आदीपुर सहित कई गांवों से होकर धाम परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। आयोजन में ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम दुबे साहब, मुकुंद दुबे, सीताराम, सुरेंद्र दुबे, आतिश मिश्र, कृपाशंकर, कान्...