बलिया, अप्रैल 22 -- बेल्थरारोड। नगर के बीचला पोखरा स्थित श्री दुर्गा मंदिर मानस मंडल का 31वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पुजारी श्रीनिकेत तिवारी नंदू बाबा के नेतृत्व में अखंड श्री रामचरितमानस पाठ हुआ, जिसमें भगवान श्रीराम के विभिन्न कल्याणकारी स्वरूपों का बखान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर हवन-यज्ञ के साथ दर्शन और पूजन- अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ गई। आचार्यों की देखरेख में हवन- यज्ञ से माहौल भक्तिमय बन गया। कन्या कुमारी पूजन और प्रसाद वितरण हुआ। भक्ति जागरण में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत- संगीत की प्रस्तुति कर दर्शकों को भाव- विभोर कर दिया। भंडारा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण पर पुण्य लाभ अर्जित किया। माता रानी के जयकारे से वायुमंडल गूंज उठा। मानस मंडल की ओर से दुर्गा प्रसाद मधु ने...