छपरा, फरवरी 25 -- पेज चार की बॉटम 8 गड़खा प्रखंड के रसीदपुर में बुधवार को निकली कलश यात्रा में शामिल महिला व पुरुष श्रद्धालु गड़खा, एक संवाददाता। रसीदपुर-पहाड़पुर स्थित राधे-कृष्ण मंदिर के वार्षिकोत्सव के मौके पर होने वाले अखंड अष्टयाम को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला व पुरूष श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न देवी-देवताओं के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। डीजे, बैंड बाजे और घोड़े यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। यात्रा मंदिर परिसर से चलकर शाहपुर, साधपुर, बंगरा, पथरा आदि गांवों से होते हुए लालसा बाबा ब्रह्म स्थान पहुंची। वहां आचार्यों द्वारा पवित्र नदियों व देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई और फिर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी की गई। संत श्रीधर दास जी महाराज के शिष्य मुरारी स्वामी श्रद्धालुओं ...