बलरामपुर, दिसम्बर 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सहदेइया में स्थित मंदिर महंत पर नाबालिक युवती को भगाने का आरोप लगा है। ग्राम कांदभारी के एक व्यक्ति की तहरीर पर मंदिर महंत के खिलाफ लड़की को भगाने के मामले में कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लड़की के पिता का आरोप है कि मंदिर के महंत अपनी राजनीतिक पहुंच का धौंस जमाते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। वहीं महंत की पहली पत्नी ने भी एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम कांदभारी निवासी बृज किशोर मोदनवाल पुत्र रामचंद्र ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री शिवांशी को सहदेइया गांव के मंदिर का महंत बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस बात की जानकारी होने पर जब लड़की के पिता ने मंदिर के महंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.