मंदिर के पुजारी से मारपीट, चार नामजद
उन्नाव, जून 24 -- सोनिक, संवाददाता। दही थाना क्षेत्र के मैता गांव के रहने वाले पुजारी अनिल कुमार सैनी ने आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायती पत्र दिया है। बताया कि मंगलवार रात बरिगवां स्थित मां जालिपा मंदिर से पूजा कर अपने घर जाने के लिए बाहर निकला था। तभी बरिगवा गांव के कुछ लोग गाली गलौज करते हुए बेवजह मारपीट करने लगे। जब अनिल ने बचाव के लिए गुहार लगाई तो गांव वालों को आता देख वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उसके बाद पुजारी अनिल ने पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मोहित, श्यामलाल, वीरेंद्र व राम किशोर निवासी बरिगवा पर केस दर्ज कर लिया है। पुजारी अनिल ने बताया कि मंदिर की भूमि पर अवैध तरीके से मकान में दुकानें बनी हुई है और भूमि खाली नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर सीएम व डीएम को प्रार्थना पत्र दिया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.