नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- अलीगढ़, संवाददाता। यूपी के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमीरनिशा बाजार में एक पुजारी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि अचलेश्वर मंदिर के पुजारी रजत गोस्वामी ने शादी का दबाव बनाया। विरोध करने पर छेड़छाड़ कर मारपीट कर दी। वह भाई के साथ खरीदारी करने गई थी। बीच-बचाव में आए भाई को भी पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सासनीगेट क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने भाई के साथ अमीरनिशां बाजार खरीदारी करने गई थी। आरोप है कि वहां अचलेश्वर मंदिर का पुजारी रजत गोस्वामी अपने साथियों के साथ मिल गया। आरोपी ने युवती को रास्ते में रोक लिया और शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर छेड़छाड़ कर मारपीट कर दी। बीच-बचाव में आए भाई को भी...