बांका, अप्रैल 9 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कुमारपुर गांव स्थित महेश्वर नाथ पहाड़ी पर बने मंदिर के पुजारी 65 वर्षीय टुनटुन यादव का शव गुरुवार सुबह संदिग्ध अवस्था में मंदिर परिसर से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि टुनटुन यादव प्रतिदिन की तरह बुधवार शाम पूजा करने मंदिर गए थे। लेकिन रात में घर नहीं लौटे। घर में पुरुष सदस्य नहीं होने के कारण उनकी खोजबीन नहीं हो सकी। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने मंदिर के एक कोने में उनका शव पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन प...