बदायूं, जून 17 -- बदायूं। हनुमान मंदिर के पास गैर समुदाय के एक युवक द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग उठने लगी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने पुलिस से शिकायत कर मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की मांग की है। इससे पहले भी इसी थाना क्षेत्र में गैर समुदाय के युवक द्वारा राष्ट्रीय बजरंग दल और आरएसएस को लेकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केवल शांति भंग की कार्रवाई कर खानापूर्ति की थी।मामला उसहैत थाना क्षेत्र के पक्के पुल का बताया जा रहा है। एक्स यूजर रोहित कट्टर हिंदू, भाई लंबा जी और आयुष राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से एक्स पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि एक गैर समुदाय का युवक हनुमान मंदिर के पास बैठकर शराब पी रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते ...