जौनपुर, जून 23 -- बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के सुखलालगंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास सोमवार की रात अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव की पहचान कराने में लगी हुई है। सोमवार रात करीब नौ बजे ग्रामीणों ने राधाकृष्ण मंदिर के समीप एक व्यक्ति को सड़क किनारे गड्ढे में मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर काफी देर तक पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नही हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। वह फटे-पुराने कपड़े पहने हुए था। पुलिस के अनुसार उसके शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।शव मिलने की खबर से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की ...