हरदोई, मार्च 2 -- मल्लावां। काली भवानी मंदिर के पास रविवार की देर रात ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत में चालक व हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम सड़क किनारे पलट गई। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गंज मुरादाबाद से पहले मल्लावां थाने का बैरियर काली भवानी मंदिर के पास लगा है। देर रात ट्रक और डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक अंकित गुप्ता और उनके साथ मौजूद शिवा गुप्ता निवासी कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन में फंस गए। उन्हें करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। घायलों को पहले सीएचसी गंज मुरादाबाद भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया गया। कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि घटना देर रात की है। दोनों घायलों को गाड़ी से निकालने में का...