कुशीनगर, अप्रैल 24 -- कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक के रहसू बाजार स्थित शिव मंदिर के पास करीब एक माह से जमा कूड़ा का ढेर बाजार के दुकानदारों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। इस कूड़े से उठने वाली बदबू के कारण लोग परेशान हैं। बाजार के सुब्बा लाल कुशवाहा, भदई कुशवाहा, अशोक सिंह, सोनू बरनवाल ने कहा कि करीब एक महीने से मंदिर के पास कूड़ा नहीं उठाया गया है, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। एडीओ रवि रंजन ने बताया कि जल्द सफाई कर्मी लगाकर मंदिर के पास से कूड़ा हटवाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...