नोएडा, नवम्बर 9 -- नोएडा। सेक्टर-50 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला घर के मंदिर में जल रहे दिए की चपेट में आकर झुलस गई। आनन फानन में उसे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। सेक्टर-49 थाना प्रभारी ने बताया कि द क्रीसेंट अपार्टमेंट में 79 साल की बुजुर्ग महिला बीपी कुमारी परिवार के साथ रहती हैं। शनिवार शाम को जब वह घर में बने मंदिर में पूजा कर रही थीं, तभी दिए के दायरे में उनकी साड़ी आ गई। देखते ही देखते आग ने महिला के शरीर को झुलसा दिया। महिला के शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य पहुंचे और महिला को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...