मंदिर के दानपात्र से हजारों की नकदी चोरी
हापुड़, मार्च 7 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपात्र से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलौनी के पास स्थित जाहरवीर गोगा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में रखा दानपात्र उठा ले गए और उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी निकालकर दानपात्र को पास के एक खेत में फेंककर फरार हो गए।ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर का दानपात्र काफी समय से नहीं खोला गया था और उसमें हजारों रुपये की दानराशि जमा थी। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो दानपात्र गायब मिला। बाद में वह खेत में खाली पड़ा मिला।घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।थाना प्रभारी धीरज मलिक का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है,
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.