बागपत, जनवरी 31 -- बड़ौत। जागौस गांव में शुक्रवार की रात मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की नगदी चोरी कर ली। घटना के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में धरना दिया। उन्होंने घटना के खुलासे की मांग की है। जागौस गांव के राधा-कृष्ण मंदिर में गुरुवार की रात दीवार फांदकर चोर मंदिर के अंदर पहुंच गए, जहां पर लगे दानपात्र का ताला तोड़कर लाखों का कैश चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, तो ग्रामीणों में रोष पनप गया। काफी संख्या में ग्रामीण वहां पर पहुंच गए। घटना के विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने बताया कि मंदिर में पूर्व में चोरी हो चुकी है। कहा कि मंदिर में चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस के आश्...