मऊ, मई 9 -- घोसी(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित इंदारा मोड़ पर बघवत बाबा मंदिर के चबूतरे के पास शनिवार की सुबह एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। उधर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक युवक नशे का आदी था, फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मझवारा बाजार स्थित इंदारा मोड़ पर बघवत बाबा मंदिर के चबूतरे के पास शनिवार की सुबह एक चालीस वर्षीय युवक के शव पाए जाने की सूचना के बाद सनसनी फैल गई। मंदिर के पास शव की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त 40 राजू राजभर पुत्र स्व अर्जुन राजभर नि...