मऊ, मार्च 1 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। गोंठा हुनमान गढ़ी में एक सप्ताह से चल रहे शतचण्डी पाठ के समापन कार्यक्रम में शनिवार को मंदिर के गर्भ गृह में मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विद्वानों के मंत्रोचारण के साथ की गई। प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही मां दुर्गा के दर्शन पूजन करने की होड़ लग गई। भक्तों ने दर्शन करने के बाद महाभण्डारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। गोंठा हनुमान गढ़ी में 30 लाख की लागत से नवनिर्मित मंदिर में सप्ताहभर चले विद्वतजनों द्वारा पूजन कार्यक्रम के बीच मंदिर के गर्भगृह में जयकारे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण करने के लिए जहां आयोजक मंण्डल हरवेश गुप्त, पूर्व प्रधान बिजेन्द्र राय, बिपिन राय, राजेश गुप्त, दीपक गुप्त, विनय गुप्त समेत पूरी टीम पू...