मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। संवाददाता। विंध्याचल मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में नायब तहसीलदार से मारपीट के मामले में पुलिस ने पुरोहित राज मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुरोहित पर नायब तहसीलदार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अरविंद कुमार पांडे सदर तहसील में तैनात है। वें पहाड़ी ब्लाक के नायब तहसीलदार हैं। 28 फरवरी को विंध्याचल मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए गए थे। उनका आरोप रात लगभग साढ़े आठ बजे मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकल रहा था। तभी वीआईपी गेट नंबर एक विंध्याचल निवासी पुरोहित राज मिश्रा ने उन्हें धक्का देकर गर्भगृह से बाहर निकाल दिया और गाली गलौज की। धक्का देने का कारण पूछने पर भाग जाने और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित नायब तहसीलदार ने विंध्याचल कोतवाली में पुरोह...