मंदिर के अंदर पंखे के हुंक से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी
मऊ, मई 15 -- पूराघाट (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित कोपेश्वरी माता मंदिर के अंदर शुक्रवार की सुबह युवक का शव पंखे के हुंक से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित कोपेश्वरी माता मंदिर में शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे लोग पूजन-अर्चन के लिए पहुंचे। इसी दौरान मंदिर के अंदर पंखे के हुंक से एक युवक का शव लटकता देखकर लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थाना कोपागंज पुलिस और फोरेसिंक टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त नगर पंचायत कोपागंज के मोहल्ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.