भागलपुर, मई 14 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता अजगैवीनाथ मंदिर पर बुधवार को प्रेस वार्ता में अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने कहा कि मंदिर की पवित्रता, शांति और इसकी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर वह कृत संकल्पित हैं। उन्होंने हाल ही में सुल्तानगंज में हुए गोलीकांड पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस धार्मिक नगरी की मर्यादा और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि धार्मिक न्यास बोर्ड, श्री पंचदसनाम जूना अखाड़ा ,अनुमंडल प्रशासन के निर्देशानुसार मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराए जाना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन्होंने भी मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा किया है, वे स्वयं उसे खाली कर दें, अन्यथा प्रशासनिक सहयोग से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वार्ड 14 स्थित केलाबाड़ी में मंदिर के पुराने मकान का रिमोडलिंग कर ...