कन्नौज, मार्च 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज हनुमानगढ़ी स्थित श्रीराधा-कृष्ण एवं खाटूश्याम मंदिर समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन द्विवेदी के आवास पर बैठक हुई। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान मंदिर संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विपिन द्विवेदी एडवोकेट ने बाबा के प्रतिदिन श्रंगार हेतु जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान प्रतिदिन प्रति व्यक्ति से माला व फूल का खर्चा एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि जो लोग श्रंगार में अपना योगदान देना चाहें वह संपर्क कर सकते हैं। ट्रस्ट का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें मंदिर निर्माण से लेकर प्राण-प्रतिष्ठा व भंडारे में हुए खर्च का आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.