संवाददाता, अगस्त 25 -- बरेली के शाही थाना क्षेत्र के बीथम नौगवां गांव में एक ही रात में दो घटनाओं से हड़कंप मच गया। खुराफातियों ने लोगों के घरों और दुकानों के सामने राख व अस्थियां फेंक दीं, जबकि गांव के शिव मंदिर में स्थापित मूर्तियों को भी उखाड़कर दूसरी जगह रख दिया। घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसे गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश बताया है। सोमवार सुबह ग्रामीण सोकर उठे तो टेक चंद और नत्थू लाल के दरवाजे के सामने राख और हड्डियां पड़ी मिलीं। वहीं डोरी लाल के टेंपो में भी राख और अस्थियां पड़ी थीं। देखते ही देखते गांव में घटना की चर्चा फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।घरों-दुकानों के सामने हड्डियां फेंकी गईं इसी दौरान गांव के मोर सिंह अपनी मां की अस्थियां बीनने के लिए श्मशान भूमि पहुंचे। वहां उन्हें चिता से अस्...