महोबा, जनवरी 9 -- महोबा, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा में हुए घोटालों की परतें खुल रही है। मंदिर की भूमि पर नटवरलालों ने बीमा करा लिया और मंदिर के पुजारी को जानकारी तक न हो सकी। जांच में अब मामला उजागर हुआ है। किसान यूनियन ने पूरे मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया। जैतपुर स्थित गोपाल जी महाराज मंदिर की भूमि पर बीमा करा क्लेम हड़प लिया गया। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाबा सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के पुजारी को बीमा की जानकारी नहीं हुई और पुजारी के द्वारा किसी को बीमा के लिए कोई अभिलेख भी नहीं दिए गए मगर नटवरलालों ने फसल बीमा करा लिया। बीमा की रकम हमीरपुर जिले में गई है। एक के बाद एक घोटाले जांच में उजागर हो रहे है। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर घ...