उरई, जून 29 -- उरई। खजुरी गांव मे पैतृक मंदिर व उससे जुड़ी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कब्जा हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की डीएम से मांग की। सोमवार को ग्राम खजुरी निवासी राधामोहन तिवारी ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम गिदवासा डेरा स्थित उनके पैतृक राम-जानकी मंदिर एवं उससे संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। आरोप है कि गांव के दवंग व उनके सहयोगियों ने मंदिर और उसकी भूमि के कुछ गाटों पर अवैध कब्जा कर रखा है तथा विरोध करने पर धमकी देते हैं। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मंदिर की भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...